No icon

24hnbc madhyprdesh

6  माह से मांग रही थी न्याय निराश होकर की आत्महत्या की कोशिश 

 

 

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने अपने पिता की हत्या से जुड़े मामले में प्रशासन पर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई न करने आरोप लगाते हुए रविवार को अपनी कलाई की नसों को ब्लेड से काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की और इसका वीडियो ट्विटर पर डाल दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर कार्रवाई की गई। किरण राजपूत नाम की इस लड़की ने सुसाइड नोट के साथ एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलकर हमारा प्रकरण बिगाड़ा है।

 वीडियो में वह हाथ जोड़कर रोते हुए कह रही है कि हम बहुत लाचार हैं, बहुत गरीब हैं। न्याय की भीख मांग रहे हैं सरकार से। 6 महीने हो गए। (शिकायत पत्र दिखाते हुए कहती है कि) इन शिकायतों को मैं विभिन्न अधिकारियों को दे चुकी हूं। मेरे पास सारे सबूत हैं। पुलिस वालों ने गुड्डू (एक आरोपी) के साथ मिलकर हमारे केस को बिगाड़ा। गलत चार्जशीट हत्यारों के पक्ष में बनाई और गलत एफआईआर दर्ज की